गांधी स्टेडियम के पास अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी, कोतवाली पुलिस जांच में जुटी

रिपोटर जियाउल खान अंबिकापुर सरगुजा

अंबिकापुर शहर के गांधी स्टेडियम के पास आज सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सुबह वहां से गुजर रहे राहगीरों की नजर शव पर पड़ी, जिसके बाद तत्काल डायल 112 को इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। वहीं, कड़ाके की ठंड के बीच व्यक्ति की मौत होने से ठंड लगने की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, मृतक को आसपास के इलाके में बिना गर्म कपड़ों के घूमते हुए देखा गया था।

हालांकि, व्यक्ति की मौत किन परिस्थितियों में हुई है, इसका वास्तविक कारण अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मौत के कारणों और मृतक की पहचान का खुलासा पुलिस जांच एवं पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

Hot Topics

Related Articles