ब्रजेश पांडे ,दंतेवाड़ा: समर्थन मूल्य पर धान खरीदी में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव के निर्देश पर 25 नवंबर को गीदम में व्यापारियों के गोदामों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण दल ने जांच के दौरान कृषि उपज मंडी अधिनियम 1972 के प्रावधानों का उल्लंघन पाया। इस पर कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से भंडारित धान को जब्त कर लिया गया।
*कितना धान हुआ जब्त*
– *मेसर्स पवन ट्रेडर्स*: 110 बोरी – 55 क्विंटल
– *शिवहरे ब्रदर्स*: 50 बोरी – 25 क्विंटल
– *गणेश ट्रेडर्स*: 40 बोरी – 20 क्विंटल
कुल मिलाकर *200 बोरी यानी 100 क्विंटल धान* जब्त किया गया है।
प्रशासन ने जब्त धान के संबंध में वैधानिक कार्रवाई के लिए प्रकरण कलेक्टर (खाद्य शाखा) के समक्ष प्रस्तुत कर दिया है।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी में किसी भी प्रकार की अनियमितता, अवैध भंडारण और कालाबाजारी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके लिए लगातार निगरानी और औचक निरीक्षण की कार्रवाई जारी रहेगी।












