राजनांदगांव: भाजपा महिला पार्षद को दी जान से मारने की धमकी….

राजनांदगांव। चौकी चिखली अंतर्गत शंकरपुर में एक युवक द्वारा शराब के पैसों की मांग को लेकर मारपीट और गाली-गलौज करने की घटना सामने आई है। आरोपी ने महिला पार्षद को जान से मारने की धमकी दी और उसके घर पर पथराव कर खिड़की और वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया।मामला वार्ड क्रमांक 09 शंकरपुर की निवासी भाजपा महिला पार्षद अपूर्वा श्रीवास्तव ने दर्ज कराया है। घटना 30 मई की रात करीब 8:30 बजे की है। आरोपी रिंकू कोर्राम उर्फ छोटे बाठुल, निवासी गौरा चौक, ने पहले उसके पति से शराब के लिए पैसे मांगे, विवाद बढ़ने पर गाली-गलौज करते हुए धारदार हथियार से हमला करने की कोशिश की। इसके बाद वह उनके घर पहुंचा और महिला को जान से मारने की धमकी दी। आरोपी ने घर की खिड़की और पास खड़ी टाटा इंडिका (CG 07 M 5148) पर पत्थर फेंककर कांच तोड़ डाला।

पुलिस ने धारा 296, 351(2), और 324 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है। प्रकरण की जानकारी न्यायालय को भेज दी गई है।

Hot Topics

Related Articles