Thursday, February 26, 2026
More

    राजनांदगांव:हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में कोरोना संक्रमित मिले

    राजनांदगांव। कौरिनभांठा क्षेत्र की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में दो नए कोविड पॉजिटिव मरीज मिले हैं। दोनों कोविड पॉजिटिव महिलाओं को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। जिले में अब कोविड पॉजिटिव एक्टिव केस की संख्या 3 हो गई है। यहां पहले से इसी क्षेत्र की एक 65 वर्षीय वृद्धा का इलाज जारी है। वह महिला कई दिनों तक वेंटिलेटर पर रही इसके बाद उसे कोविड आईसीयू वार्ड में शिफ्ट किया गया। पिछले कुछ दिनों से उस वृद्वा की हालत स्थिर है। उसका इलाज किया जा रहा है।  स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी अनुसार कोविड पॉजिटिव मिली दोनों महिलाओं की हालत सामान्य है। यहां पहले मरीज मिलने से उनकी जांच की गई जिसमें वह पॉजिटिव मिले। सर्दी, खांसी, बुखार और अन्य लक्षण सामने आने के चलते उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। जिले पहले जो मरीज पॉजिटिव मिले थे उन्हें होम आइसोलेशन पर रखा गया था। सभी स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में 3 एक्टिव केस है। इसके पहले कोविड पॉजिटिव मिले दो वृद्धों की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इसमें 1 वृद्ध की रायपुर के अस्पताल में मौत हुई थी। वहीं कन्हारपुरी क्षेत्र के रहने वाले एक वृद्ध की मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हुई थी। इसके बाद अब फिर से कोरोना मरीज मिल रहे हैं।

     

     

    Hot Topics

    Related Articles

    error: Content is protected !!