राजनांदगांव। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने आज छुरिया विकासखंड के अंतिम छोर में स्थित दूरस्थ वनांचल ग्राम खोभा, जोब एवं पंडरापानी में जमीनी स्तर पर शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन एवं विकास कार्यों सघन निरीक्षण किया। कलेक्टर ने ग्राम खोभा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का जायजा लिया और स्वास्थ्य सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खोभा, सड़क चिरचारी एवं भेजराटोला में एएनएम पदस्थ करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य केन्द्रों में सभी आवश्यक दवाईयों की उपलब्धता सुनिश्चित होनी चाहिए। कलेक्टर ने ग्राम खोभा में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत आवासीय कॉलोनी में निर्माणाधीन आवासों का निरीक्षण किया और हितग्राहियों से आवास निर्माण के संबंध में चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना शासन की महती योजना है।
राजनांदगांव : कलेक्टर ने छुरिया विकासखंड के अंतिम छोर स्थित दूरस्थ वनांचल ग्राम खोभा, जोब एवं पंडरापानी का किया सघन निरीक्षण





