रायपुर। सीएम विष्णुदेव साय 79वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर राजधानी रायपुर के टाउन हॉल में छत्तीसगढ़ जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजित छायाचित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। इस प्रदर्शनी में स्वतंत्रता संग्राम में छत्तीसगढ़ के योगदान, अमर क्रांतिकारियों के दुर्लभ दस्तावेज, उनकी जीवन यात्राएँ और स्वतंत्रता आंदोलन के ऐतिहासिक क्षण प्रदर्शित की गयी हैं। वर्चुअल रियलिटी तकनीक के माध्यम से हमारे ऐतिहासिक और सांस्कृतिक गौरव का सजीव अनुभव कराया जा रहा है। साथ ही, हमारी सरकार की योजनाओं से प्रदेशवासियों के जीवन में आए सकारात्मक बदलावों को भी दर्शाया गया है। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का जीवन हमें याद दिलाता है कि राष्ट्र सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। पूर्वजों के सर्वोच्च बलिदान को कोटि-कोटि नमन करता हूँ।





