बेबीलोन टॉवर में आगजनी के दौरान फंसे सभी लोगों को सुरक्षित निकाला गया

रायपुर। राजधानी रायपुर के VIP चौक स्थित बेबीलोन टॉवर में आधी रात को दुबारा भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है, आधी रात को लगी आग को सबसे पहले पास के ही एक होटल के कर्मचारी ने देखा तो पुलिस को सूचना दी जिसके बाद दमकल की आठ गाड़ियां मौके पर पहुंची। देर रात लगातार हो रही तेज बारिश के कारण और आठवें माले पर आग लगने की वजह से दमकल कर्मियों को आग पर काबू पाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बताया जा रहा है कि, टॉवर में देर शाम लगी भीषण आग में टॉवर की छत में बने होटल समेत बिल्डिंग में 30-40 लोग फंसे थे जिन्हें सुरक्षित निकाल लिया गया था। दमकल कर्मियों के मुताबिक बेबीलोन टावर में फायर फाइटिंग सिस्टम खराब पड़ा हुआ है इससे साफ तौर पर लापरवाही नजर आ रही है।  बेबीलोन टावर की तरह आसपास के होटल समेत शहर की कई होटलों समेत कमर्शियल इमारतों में फायर फाइटिंग सिस्टम लगे जरूर है, लेकिन खराब पड़े होने के कारण आग के गोले से ज्यादा खतरनाक साबित हो सकते है। दुबारा आग लगने की सूचना मिलने के बाद ASP, CSP समेत फायर ब्रिगेड के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। फिलहाल आधी रात को लगी दुबारा आग से पूरा सामान जलकर स्वाहा हो गया।

 

Hot Topics

Related Articles