राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के बसंतपुर थाने की पुलिस ने गणेश विसर्जन झांकी पर्व एवं ईद को मद्देनजर रखते हुए शहर में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए आदतन 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
आरोपियों के खिलाफ धारा 170/126.135(3) भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है। वहीं लम्बे अरसे से फरार चल रहे 04 आरोपी गिरफ्तारी वारंटी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा गया है।
आपको बता दें कि, पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव मोहित गर्ग के मार्गदर्शन पर अति. पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन के दिशा निर्देश एवं मार्ग दर्शन पर थाना प्रभारी बसंतपुर निरीक्षक एमन साहू को निर्देश दिया गया।
टीआई श्री साहू के नेतृत्व में थाना बसंतपुर पुलिस द्वारा गणेश विसर्जन झांकी पर्व एवं ईद के दौरान शहर के चौर चौराहों, शहर के भीडभाड एवं भीतरी इलाकों में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए असामाजिक तत्वों एवं आदतन अपराधियों पर सतत् निगाह रखी जा रही है।
इन आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
- रत्नेश सिंह ठाकुर पिता स्व. भगत सिंह ठाकुर उम्र 25 साल निवासी ब्राम्हण पारा थाना बसंतपुर जिला राजनांदगांव।
- राजेन्द्र राजपुत पिता स्व. भगत राजपुत उम्र 28 साल निवासी ब्राम्हण पारा थाना बसंतपुर जिला राजनांदगांव।
- शंकर रजक पिता बसंत रजक उम्र 25 साल निवासी बासपाई पारा थाना बसंतपुर जिला राजनांदगांव।
- बबला देवांगन पिता मकसुदन देवांगन उम्र 45 साल निवासी चौखडिया पारा थाना बसंतपुर जिला राजनांदगांव
- सन्नी यादव पिता सुरज यादव उम्र 25 साल निवासी नंदई यादव पारा थाना बसंतपुर जिला राजनांदगांव।
- आशिफ खान पिता गुलाम खान उम्र 22 साल निवासी सागर पारा थाना बसंतपुर जिला राजनांदगांव।
- सुर्यकांत गोड़ पिता लक्ष्मण गोड़ उम्र 31 साल निवासी किल्लापारा थाना बसंतपुर जिला राजनांदगांव।
- विरेन्द्र कुर्रे पिता स्व. सुखनाथ कुर्रे उम्र 25 साल निवासी कौरिनभाठा थाना बसंतपुर, जिला राजनांदगांव।
- मो0 अफजल पिता युसुफ खान उम्र 23 साल निवासी लालबाग थाना बसंतपुर जिला राजनांदगांव।
- प्रेमदास मानिकपुरी पिता कमलेश मानिकपुरी उम्र 20 साल निवासी दिग्विजय कालेज रोड थाना बसंतपुर जिला राजनांदगांव।
इन चार आरोपी गिरफ्तारी वारंटी –
- यशवंत ढीमर पिता राजु ढीमर उम्र 33 साल निवासी सागर पारा थाना बसंतपुर जिला राजनांदगांव।
- सुनील देवांगन पिता संतोष देवांगन उम्र 22 साल निवासी सागर पारा थाना बसंतपुर जिला राजनांदगांव।
- सौरभ यादव उर्फ बबलु पिता संतोष देवांगन उम्र 20 साल निवासी सागर पारा थाना बसंतपुर जिला राजनांदगांव।





