Thursday, February 26, 2026
More

    राजनांदगांव : अस्पताल मे महिला की मौत के बाद नेशनल हाईवे मे चक्का जाम

    राजनांदगांव ।जिले के डोंगरगढ़ ब्लॉक अंतर्गत मुरमुंदा निवासी सुमन नामक गर्भवती महिला की मौत के बाद परिजनों और स्थानीय युवकों ने शुक्रवार को जमकर हंगामा किया। मृतका का शव लेकर परिजन कृष्णा हॉस्पिटल के सामने मुंबई–हावड़ा नेशनल हाईवे पर बैठ गए और चक्काजाम कर दिया। अचानक हुए जाम से हाईवे का आवागमन घंटों बाधित रहा। जानकारी के अनुसार सुमन को गंभीर अवस्था में कृष्णा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।

    यहां उसका सीजर ऑपरेशन किया गया, बच्चा सुरक्षित था, लेकिन महिला की हालत नाजुक बनी रही। डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया, किंतु परिजन उसे रायपुर न ले जाकर शहर के एक अन्य निजी अस्पताल ले गए। यहां पांच दिनों तक इलाज के बाद महिला की मौत हो गई। परिजनों ने महिला की मौत का जिम्मेदार कृष्णा हॉस्पिटल को ठहराते हुए आरोप लगाया कि इलाज में लापरवाही की गई।

    गुस्साए ग्रामीणों ने शव को अस्पताल के बाहर रखकर हंगामा किया और नेशनल हाईवे जाम कर दिया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। काफी देर तक समझाइश देने के बावजूद जब लोग नहीं माने तो पुलिस ने बलपूर्वक शव को हाईवे से हटाया और यातायात बहाल कराया। फिलहाल पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में कर लिया है।

    Hot Topics

    Related Articles

    error: Content is protected !!