Wednesday, February 25, 2026
More

    राजनांदगांव : प्रेम विवाद में दोस्त ने की दोस्त की हत्या, 2 आरोपी गिरफ्तार

    राजनांदगांव। थाना सोमनी पुलिस ने प्रेम प्रसंग के चलते हुई अजय सिन्हा की हत्या की गुत्थी महज़ पांच दिनों में सुलझा ली है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।7 सितंबर को ग्राम जोरातराई रेलवे ट्रैक किनारे अज्ञात शव मिलने की सूचना पर थाना सोमनी पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की थी। मृतक की पहचान गौरी नगर निवासी अजय सिन्हा पिता राधेलाल सिन्हा के रूप में हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की।पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि मृतक का आरोपी अनिल डौण्डे की प्रेमिका से संबंध था। इसी रंजिश में अनिल ने अपने साथी तुलेश साहू के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। दोनों आरोपियों ने पहले अजय को शराब पिलाई और फिर चाकू व पत्थर से हमला कर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद कपड़े जलाकर सबूत नष्ट करने की कोशिश की गई थी।तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी अनिल डौण्डे (32 वर्ष) निवासी गौरी नगर और तुलेश कुमार साहू (32 वर्ष) निवासी लक्षना मुड़ीपार को गिरफ्तार किया। दोनों ने पूछताछ में अपना अपराध स्वीकार किया। पुलिस ने उन्हें न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

    इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सोमनी प्रमोद श्रीवास्तव, साइबर सेल प्रभारी विनय पम्मार सहित पुलिस टीम का सराहनीय योगदान रहा।

    Hot Topics

    Related Articles

    error: Content is protected !!