Thursday, February 26, 2026
More

    छत्तीसगढ़ में खुलेंगे 6 नए फिजियोथेरेपी महाविद्यालय, 83 करोड़ 62 लाख रुपए स्वीकृत, स्वास्थ्य मंत्री ने कहा – युवाओं को स्वास्थ्य शिक्षा के क्षेत्र में मिलेंगे नए अवसर

    रायपुर।छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं के लगातार सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहे हैं। इसी कड़ी में शासन ने प्रदेश में चिकित्सा शिक्षा के विस्तार की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए 6 नए फिजियोथेरेपी महाविद्यालयों के निर्माण को स्वीकृति प्रदान की है। चिकित्सा शिक्षा विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार मनेंद्रगढ़, जशपुर, रायगढ़, बिलासपुर, दुर्ग एवं जगदलपुर में फिजियोथेरेपी महाविद्यालयों का निर्माण कराया जाएगा।

    इन महाविद्यालयों के निर्माण कार्य के लिए कुल 83 करोड़ 62 लाख 26 हजार रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। प्रत्येक संस्थान के लिए लगभग 14 करोड़ की राशि निर्धारित की गई है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस निर्णय से प्रदेश के युवाओं को स्वास्थ्य शिक्षा के क्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे। साथ ही आने वाले समय में फिजियोथेरेपी सेवाओं का दायरा भी व्यापक होगा।

     

    Hot Topics

    Related Articles

    error: Content is protected !!