Wednesday, February 25, 2026
More

    छत्तीसगढ़ के प्रभतेज भाटिया BCCI के ज्वाइंट सेक्रेटरी

    रायपुर। प्रदेश के प्रभतेज भाटिया को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के ज्वाइंट सेक्रेटरी के पद पर नियुक्त किया गया है। ज्ञात हो कि श्री भाटिया वर्तमान में कोषाध्यक्ष हैं। जो पद छत्तीसगढ़ से पहली बार किसी व्यक्ति को मिला था। ज्वाइंट सेक्रेटरी का पद विशेष महत्व रखता है क्योंकि अंडर-19 टीम और भारतीय महिला क्रिकेट टीमों के चयन की प्रक्रिया उनके निर्देशन में होती है। भाटिया की नियुक्ति से न सिर्फ क्रिकेट जगत बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के क्रिकेट प्रेमियों को विश्वास है कि उनकी अगुवाई में शीघ्र ही छत्तीसगढ़ से खिलाड़ी भारतीय टीम में जगह बना पाएंगे। यह उल्लेखनीय है कि उनकी जिम्मेदारी संभालने के बाद से ही छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ की टीमें राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं। हाल ही में छत्तीसगढ़ के दो खिलाड़ियों का चयन दिलीप ट्रॉफी के लिए हुआ और पहली बार मध्य क्षेत्र ने दिलीप ट्रॉफी जीतने का गौरव हासिल किया।

    BCCI की नई टीम में

    • अध्यक्ष : मिथुन मन्हास (दिल्ली)

    • उपाध्यक्ष : राजीव शुक्ला

    • सचिव : सैकिया (असम)

    • कोषाध्यक्ष : रघुराम भट

    • IPL चेयरमैन : अरुण धूमल

     

     

    Hot Topics

    Related Articles

    error: Content is protected !!