Thursday, February 26, 2026
More

    गड्ढे में घुसी तेज रफ्तार स्वीफ्ट कार, दो दोस्तों की मौत

    दुर्ग। जिले में एक बार फिर रफ्तार का कहर दिखा है। यहां एक तेज रफ्तार स्वीफ्ट कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने गड्ढे में जा घुसी। इस भीषण हादसे में कार सवार दो दोस्तों की मौत हो गयी, वहीं एक अन्य को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि मृतक युवक कवर्धा घुमने गये थे। जहां से लौटने के दौरान ये हादसा भिलाई के पास घटित हुआ। कार सवार युवक शराब के नशे में काफी लापरवाही पूर्वक ढंग से कार चला रहा था, जिसके कारण के दुर्घटना घटित हुई।

    ‘जानकारी के मुताबिक ये पूरा मामला बोरी थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि तीनों दोस्त 19 सितंबर को दोपहर भिलाई से स्विफ्ट कार सीजी 08 एएन 3214 में सवार होकर घूमने के लिए कवर्धा गए थे। उसी रात तीनों दोस्त वापस भिलाई के लिए वापस लौट रहे थे। पुलिस ने बताया कि युवक कार तेज रफ्तार और लहराकर चलाया जा रहा था। जिससे कार बेकाबू हो गयी और अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने गड्ढे में जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पीछे बैठे आशीष चौधरी और रविश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए।

    Hot Topics

    Related Articles

    error: Content is protected !!