तेज रफ्तार कार ने 5 लोगों को रौंदा, एक की मौत

धमतरी। जिले के भटगांव क्षेत्र में तेज रफ्तार इको कार (CG 04 HC 0364) ने सड़क पर चल रहे कई लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

नशे में धुत इको कार चालक सूर्यदेव अग्रवाल ने करीब 3 किलोमीटर तक दौड़ाते हुए 5 लोगों को रौंदा और एक को लगभग 300 मीटर तक घसीटा। पूरा मामला रुद्री थाना क्षेत्र का है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के बाद कार एक व्यक्ति को कुछ दूर तक घसीटते हुए ले गई। जिसका उन्होंने वीडियो बना लिया जो अब सामने आया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि तेज रफ्तार कार के नीचे व्यक्ति फंसा हुआ है।

Hot Topics

Related Articles