टीईटी अनिवार्यता, छग के डेढ़ लाख शिक्षक प्रभावित, नवंबर में आंदोलन

रायपुर।सरकारी स्कूल के टीचरों के लिए टीईटी यानी टेट की परीक्षा अनिवार्य किए जाने के विरोध में नवंबर में देशभर के टीचर बड़ा आंदोलन करेंगे। छत्तीसगढ़ के डेढ़ लाख से ज्यादा शिक्षक परीक्षा के दायरे में आएंगे। हालांकि इनमें ज्यादातर को 10 वर्ष से अधिक शिक्षण कार्य कराते हो गए हैं।

टीईटी से केवल उन शिक्षकों को बाहर रखा गया है, जिनके रिटायमेंट को केवल 5 वर्ष बाकी है। इस निर्णय के विरोध में देशभर के शिक्षकों का – ऑल इंडिया फेडरेशन बनाया जाएगा।

रविवार को दिल्ली के कॉन्सिटट्यूशन भवन में छत्तीसगढ़, यूपी, मप्र और झारखंड सहित अन्य राज्यों के शिक्षक संगठनों की बैठक हुई। छत्तीसगढ़ संयुक्त शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष केदार जैन, छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन के अध्यक्ष मनीष मिश्रा, सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन के महासचिव शेषनाथ पांडे और रविद्र राठौर सहित चार सदस्यीय टीम ने दिल्ली की बैठक में हिस्सा लिया। बैठक के बाद ही जैन ने बताया कि प्रायमरी और मिडिल स्कूल के शिक्षक इस निर्णय से प्रभावित होंगे। राज्य में सबसे ज्यादा संख्या इसी वर्ग के शिक्षकों की है।

Hot Topics

Related Articles