Friday, February 27, 2026
More

    कमरे में मिली महिला और बेटी की लाश, इलाके में फैली सनसनी

    बालोद। जिले से दुखद खबर सामने आ रही है। यहां कोतवाली थाना क्षेत्र के शिकारीपारा मोहल्ले में एक घर के अंदर मां और 10 साल की बेटी की लाश मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, महिला की लाश फांसी के फंदे पर लटकी हुई मिली, जबकि उसके बगल में उसकी मासूम बेटी का शव संदिग्ध हालत में पड़ा था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, तहसीलदार और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

    घटना शुक्रवार की सुबह उस समय सामने आई जब पड़ोसियों ने घर से कोई हलचल न होने पर दरवाजा खटखटाया। अंदर से कोई जवाब नहीं मिलने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जब दरवाजा तोड़ा, तो अंदर का नजारा देखकर सबके होश उड़ गए। कमरे में महिला फांसी पर झूल रही थी, और पास ही उसकी 10 वर्षीय बेटी मृत अवस्था में पड़ी थी।

    Hot Topics

    Related Articles

    error: Content is protected !!