Wednesday, February 25, 2026
More

    राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 3.51 लाख हितग्राहियों मिलेगा प्रधानमंत्री आवास

    रायपुर।राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत सामूहिक गृह प्रवेश कार्यक्रम पूरे प्रदेश में आयोजित किया जाएगा। राज्य स्तरीय मुख्य कार्यक्रम का आयोजन राज्योत्सव स्थल नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित होगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा सांकेतिक रूप से 3.51 लाख हितग्राहियों का गृह प्रवेश कराया जाएगा। यह क्षण हितग्राहियों के जीवन का उत्सव होगा।

    राज्य स्थापना दिवस 01 नवम्बर को प्रदेश भर में सामूहिक गृह प्रवेश कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान सभी नवनिर्मित घरों में रंगोली सज्जा, दीप प्रज्वलित कर पारंपरिक रीति से गृह प्रवेश कराया जाएगा। इस अवसर पर हितग्राहियों को आभार पत्र, खुशियों की चाबी या स्मृति चिन्ह भी प्रदान किया जाएगा।

    इस कार्यक्रम को भव्य, गरिमामय और जनभागीदारीपूर्ण ढंग से आयोजित किए जाने की तैयारियाँ जोरों पर हैं। यह सामूहिक गृह प्रवेश केवल ईंट और गारे का उत्सव नहीं, बल्कि ग्रामीण जीवन में स्थायित्व, सम्मान और आत्मनिर्भरता का प्रतीक है एक सशक्त छत्तीसगढ़ के निर्माण की दिशा में ऐतिहासिक कदम साबित होगा।

    Hot Topics

    Related Articles

    error: Content is protected !!