Tuesday, February 24, 2026
More

    राजनांदगांव: सट्टा खेलाने वाले पर पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 12.74 लाख रू की संपत्ति जप्त, आरोपी गिरफ्तार

    राजनांदगांव। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा (भा.पु.से.) के निर्देश पर जिले में जुआ, सट्टा और असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के अभियान के तहत थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है।

    थाना प्रभारी निरीक्षक नंदकिशोर गौतम के नेतृत्व में पोस्ट ऑफिस चौक ओवर ब्रिज के नीचे सट्टा संचालन की सूचना पर दबिश दी गई, जहां आरोपी अनुप यादव उर्फ मुंडु पिता राजेश यादव (उम्र 29 वर्ष), निवासी बलदेव बाग, राजनांदगांव को रंगेहाथ पकड़ा गया। आरोपी अपनी काली रंग की क्रेटा कार (CG 08 AU 1672) में बैठकर मोबाइल के माध्यम से अंकों पर रुपये-पैसों का दांव लगवा रहा था और व्हाट्सएप पर सट्टा पर्ची तैयार कर रहा था पुलिस ने मौके से आरोपी के कब्जे से क्रेटा कार (कीमत ₹12 लाख), नगद ₹4,000, सट्टा पर्ची की छाया प्रति 08, रेडमी और वीवो कंपनी के दो मोबाइल फोन (कीमत ₹70,000) सहित कुल ₹12,74,000 की संपत्ति जप्त की।

    आरोपी के खिलाफ धारा 6 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत अजमानतीय अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी पर पहले से तीन आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। इस कार्रवाई में निरीक्षक नंदकिशोर गौतम, सहायक उपनिरीक्षक इस्राफिल खान, प्रधान आरक्षक संदीप और आरक्षक सिरिल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

    पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में जुआ-सट्टा के खिलाफ इस प्रकार की सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

    Hot Topics

    Related Articles

    error: Content is protected !!