Wednesday, February 25, 2026
More

    ट्रेलर और कार के बीच हुई टक्कर में एक व्यक्ति की मौत

    मोहला-मानपुर जिले से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है. हादसे में कार सवार की मौत हो गई. कई लोग घायल हो गए. वहीं, दो की हालत गंभीर बताई जा रही है.

    मिली जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-930 पर कहडबरी ओवरब्रिज के पास ट्रेलर और कार के बीच भिडंत हो गई. टक्कर में कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई. जबकि, 4 अन्य लोग घायल हो गए, जिनमें से 2 की हालत गंभीर बनी हुई है।राजनांदगांव, मानपुर के खड़गांव के पास नेशनल हाईवे में तेज रफ्तार कार सामने चल रहे ट्रेलर से टकरा गई। हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। घटना शनिवार-रविवार दरमियानी रात करीब 2 बजे हुई। जानकारी मुताबिक अर्टिगा कार में सवार होकर रायगढ़ जिले के 6 मजदूर उत्तर प्रदेश जा रहे थे।

    सभी खड़गांव के पास पहुंचे थे, तभी उनकी तेज रफ्तार कार सामने चल रहे ट्रेलर से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि कार के सामने का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं हादसे में कार में सवार मजदूर 25 वर्षीय प्रदीप मिंज की मौत हो गई। वहीं चार मजदूरों को चोटें आई है, जिसमें दो की गंभीर स्थिति को देखते हुए मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल रेफर किया गया। मृतक रायगढ़ के लैलूंगा जिले का रहने वाला है। इधर हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। खड़गांव पुलिस की टीम ने सभी घायलों को रात में हॉस्पिटल पहुंचाया।

    Hot Topics

    Related Articles

    error: Content is protected !!