Thursday, February 26, 2026
More

    राजनांदगांव: अंतर्राष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं के साथ छत्तीसगढ़ हॉकी लीग, देश की 12 नामी टीमें उतरेंगी राजनांदगाँव के चिखली मैदान में.

    राजनांदगाँव। रुद्राक्षम् वेलफेयर सोसाइटी द्वारा आयोजित बहुप्रतिष्ठित 5वीं छत्तीसगढ़ हॉकी लीग 2025 का आयोजन 21 से 28 दिसंबर तक ढाबा रोड स्थित चीखली स्कूल मैदान में किया जाएगा। 8 दिवसीय इस अखिल भारतीय हॉकी टूर्नामेंट में देश एवं प्रदेश की चुनिंदा 12 उत्कृष्ट टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले खेले जाएंगे।

    हॉकी खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए सदैव तत्पर समाजसेवी बलदेव सिंग भाटिया द्वारा अपने पूज्य पिताजी स्व. सुरजीत सिंग भाटिया की स्मृति में प्रतियोगिता की विजेता टीम को 31000 की नगद पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। वही समाज सेवी बहादुर अली द्वारा संस्था अजीज मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट के माध्यम से उपविजेता टीम को 21000 की नगद राशि दी जाएगी।

    भव्य स्वागत व रैली

    प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी टीमों का स्वागत सर्वप्रथम रेलवे स्टेशन पर किया जाएगा। इसके पश्चात चिखली चौक से चिकली स्कूल मैदान तक रैली के माध्यम से टीमों का भव्य स्वागत किया जाएगा।

    खिलाड़ियों के लिए उत्कृष्ट व्यवस्थाएँ

    प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के भोजन एवं आवास की उत्तम व्यवस्था की गई है। साथ ही मेडिकल टीम, आपात व्यवस्था, पेयजल, आवागमन हेतु इको फ्रेंडली वाहन, मैच ऑफिशियल्स, आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम, बेस्ट प्लेयर एवं बेस्ट दर्शक पुरस्कार की भी व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

    फ्लड लाइट में होंगे मैच

    सांसद संतोष पाण्डेय द्वारा घोषित फ्लड लाइट का कार्य तेज़ गति से जारी है। उम्मीद की जा रही है कि प्रतियोगिता प्रारंभ होने से पूर्व कार्य पूर्ण हो जाएगा और मैच फ्लड लाइट में कराए जाएंगे।

    50-50 फार्मूला से स्थानीय खिलाड़ियों को अवसर

    अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी एवं NIS गोल्ड मेडलिस्ट कोच मृणाल चौबे ने बताया कि इस टूर्नामेंट में 50 प्रतिशत टीमें छत्तीसगढ़ से और 50 प्रतिशत टीमें अन्य राज्यों से रखी गई हैं। इस अनोखे फार्मूले से प्रदेश के उभरते खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों के साथ खेलने का सुनहरा अवसर मिलेगा।

    प्रतियोगिता लीग कम नॉकआउट फॉर्मेट में खेली जाएगी, जिससे खिलाड़ियों को अधिक मैच और बेहतर प्रतिस्पर्धात्मक माहौल प्राप्त होगा।

    भाग लेने वाली प्रमुख टीमें

    खेलो इंडिया सेंटर, राजनांदगाँव

    जिला हॉकी संघ, राजनांदगाँव

    अमरावती एकादश (महाराष्ट्र)

    आर.के. रॉय हॉकी अकादमी, पटना (बिहार)

    भोपाल एकादश (मध्यप्रदेश)

    सेल हॉकी अकादमी, राउरकेला (ओड़िशा)

    तमिलनाडु एकादश, चेन्नई

    मेंघबरन सिंह हॉकी अकादमी, गाज़ीपुर (उत्तर प्रदेश)

    स्टेट खेलो इंडिया सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, बिलासपुर

    जिला हॉकी संघ, कवर्धा

    जिला हॉकी संघ, दुर्ग

    झारखंड एकादश

    आयोजकों के अनुसार, यह पटरी पार क्षेत्र में पहली बार इतने बड़े स्तर पर आयोजित होने वाली हॉकी प्रतियोगिता है, जिसमें अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों की उपस्थिति की भी प्रबल संभावना है।

    Hot Topics

    Related Articles

    error: Content is protected !!