Wednesday, February 25, 2026
More

    सांसद खेल महोत्सव: डोंगरगांव में फुटबॉल दीवानगी, फाइनल में जम्मू-कश्मीर और बैंगलौर ने बनाई जगह

    डोंगरगांव | सांसद खेल महोत्सव के सातवें दिन केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने कहा कि खेल प्रेमियों की भारी मौजूदगी देखकर उनका मन गदगद हो गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में खेल के माध्यम से पूरे देश को सकारात्मक संदेश दिया जा रहा है। खेल खिलाड़ियों को ऊर्जा देता है और इसे खेल भावना के साथ खेलना चाहिए। यह गीता के कर्मयोग का प्रतिफल है—अच्छा प्रदर्शन युवा पीढ़ी को नई ऊर्जा देता है।

    केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सांसद खेल महोत्सव पूरे छत्तीसगढ़ में आयोजित हो रहा है और डोंगरगांव में फुटबॉल के प्रति जबरदस्त दीवानगी देखने को मिल रही है। जनसहयोग मैदान में उमड़ी दर्शकों की भीड़ इस बात का प्रमाण है कि यहां फुटबॉल लोगों के दिलों में बसता है। उन्होंने बताया कि खेल विभाग द्वारा डोंगरगांव खेल मैदान को अत्याधुनिक स्वरूप देने का प्रयास किया जाएगा। इस दिशा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से विशेष चर्चा कर मैदान को आने वाले दिनों में और बेहतर बनाया जाएगा।

    इस अवसर पर सांसद संतोष पांडे ने बताया कि जनसहयोग मैदान के विकास कार्यों को गति देने के लिए सांसद निधि से प्रस्ताव फाइल आगे बढ़ा दी गई है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि आने वाले वर्षों में छत्तीसगढ़ शासन का सहयोग फुटबॉल खेल को और सशक्त करेगा।

    प्रमुख अतिथि रहे शामिल

    कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के रूप में केंद्रीय मंत्री तोखन साहू, सांसद संतोष पांडे, छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ अध्यक्ष डॉ. नीरेंद्र साहू, भाजपा जिला अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राहुल टीकरिया, प्रदेश भाजपा मंत्री मोनू बहादुर सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

    सेमीफाइनल मुकाबलों का रोमांच

    सातवें दिन का पहला सेमीफाइनल मुकाबला जम्मू-कश्मीर और कोंडागांव के बीच खेला गया। मध्यांतर से पहले जम्मू-कश्मीर ने शानदार गोल कर बढ़त बनाई। मध्यांतर के बाद तेज खेल का प्रदर्शन करते हुए जम्मू-कश्मीर ने एक और गोल दागा। कड़े संघर्ष के बावजूद कोंडागांव की टीम वापसी नहीं कर सकी और जम्मू-कश्मीर ने 3–0 से जीत दर्ज कर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।

    दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला बैंगलौर और झारखंड के बीच खेला गया। पहले हाफ में दबाव बनाते हुए बैंगलौर ने एक गोल से बढ़त ली। मध्यांतर के बाद बैंगलौर ने तेज गति से खेलते हुए शानदार दूसरा गोल दागकर अपनी बढ़त और मजबूत कर ली और जीत बैंगलोर की हुई।

    Hot Topics

    Related Articles

    error: Content is protected !!