राजनांदगांव: खनिजों के अवैध परिवहन पर की गई कार्रवाई

राजनांदगांव । कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार खनिज विभाग द्वारा जिले में खनिज का अवैध उत्खनन एवं परिवहन करने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।

जिसके तहत खनिज विभाग की टीम द्वारा आज डोंगरगढ़ तहसील अंतर्गत ग्राम पेटेश्री, आलाबीरा, जामरी, मुड़पार, पारागांवकला, पारागांवखुर्द, मुरमुंदा, माटेकटा सहित अन्य क्षेत्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान खनिज अमला द्वारा खनिज रेत का अवैध परिवहन करने वालों पर कार्रवाई की गई।

जिसमें ग्राम पेटेश्री निवासी हेमन्त सिन्हा के स्वामित्व की टैक्टर जॉन डियर चेचिस नंबर आईपीवाय 5050 डीएलएसजी 063372 ट्रॉली हरा रंग सोल्ड, ग्राम पेटेश्री निवासी कोमल सिन्हा के स्वामित्व की ट्रैक्टर जान डियर व ट्रॉली लाल रंग सोल्ड एवं ग्राम पेटेश्री निवासी राम बिलास साहू के स्वामित्व की ट्रैक्टर जान डियर हरा रंग चेचिस नंबर आईपीवाय 5050 डीसीएसजी 063285 से रेत का अवैध परिवहन करने पर कार्रवाई करते हुए थाना तुमड़ीबोड़ सुपुर्द किया गया। सभी प्रकरणों में खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।

खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन के रोकथाम के लिए ग्रामों में मुनादी कराई गई है तथा खनिज विभाग द्वारा लगातार गस्त व निगरानी की जा रही है।

Hot Topics

Related Articles