थाना बसंतपुर, राजनांदगांव पुलिस की कार्यवाही।
राजनांदगांव ।मोहारा नाला के पास संचालित हाईटेक ऑनलाइन सट्टा रैकेट का पूर्व में भंडाफोड़ कर 05 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
प्रकरण में फरार चल रहे 01 आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
प्रकरण के अन्य 01 फरार आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा लगातार प्रयास जारी है।
गिरफ्तार आरोपी*
मूलचंद प्रजापति पिता धरम प्रजापति, उम्र 26 वर्ष
निवासी – मोहारा, थाना बसंतपुर, जिला राजनांदगांव।
पुलिस अधीक्षक राजनंदगांव सुश्री *अंकिता शर्मा* के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर, नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन एवं नगर पुलिस अधीक्षक अलेक्जेंडर किरो के मार्गदर्शन में साइबर सेल एवं थाना बसंतपुर की संयुक्त टीम द्वारा दिनांक 06.04.2026 को आईपीएल क्रिकेट सट्टे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हाईटेक सट्टा रैकेट का भंडाफोड़ किया गया था।
इस दौरान आरोपी 1. वीरू प्रजापति, 2. रूपेश पाण्डे, 3. आयुष मेश्राम, 4. मोहित देवांगन एवं 5. लक्की देवांगन उर्फ नरेन्द्र देवांगन को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लैपटॉप, मोबाइल, चार्जर, नगदी रकम एवं सट्टा पट्टी सहित लगभग 5,50,000 रुपये मूल्य की सामग्री जप्त कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था।
उक्त प्रकरण में अन्य आरोपी मूलचंद प्रजापति निवासी मोहारा एवं सादिक खान निवासी नागपुर (महाराष्ट्र) फरार चल रहे थे। फरार आरोपी मूलचंद प्रजापति की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास किए जा रहे थे। इसी दौरान विश्वसनीय सूचना के आधार पर आरोपी के सकुनत पर दबिश देकर मूलचंद प्रजापति को गिरफ्तार किया गया तथा उसे न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।
गिरफ्तारी में सराहनीय भूमिका*
प्रकरण के फरार आरोपी की गिरफ्तारी में निरीक्षक एमन साहू (थाना प्रभारी बसंतपुर), उप निरीक्षक देवादास भारती, आरक्षक आशीष मानिकपुरी, कुश बघेल, रूपेन्द्र वर्मा एवं राजेश बंदेश्वर की सराहनीय भूमिका रही।





