डोंगरगांव (घनश्याम साव)नगर पंचायत डोंगरगांव अंतर्गत वार्ड क. 03 लक्ष्मी नगर निकाय स्वामित्व स्थित भूमि में अज्ञात व्यक्ति द्वारा अतिक्रमण कर भवन का निर्माण किया गया था. जिसे नगर पंचायत डोंगरगांव द्वारा नोटिस जारी कर पुलिस बल की टीम एवं कार्यपालिक मजिस्टे्ट की संयुक्त पहल से निकाय के अमलों द्वारा कब्जा मुक्त कराया गया है। 
मुख्य नगर पालिका अधिकारी विनम्र जेमा ने जानकारी में बताया कि उक्त रिक्त अतिक्रमण भवन में असामाजिक तत्वो का जमावडा होने से अपराधिक कृत्य घटना होने की संभावना को देखते हुए थाना प्रभारी, डोंगरगांव से पुलिस बल की सहायता ली गई। इस सबंध में अनुविभागीय अधिकारी (रा.) डोंगरगांव द्वारा शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने जगदेव प्रसाद खूंटे नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी नियुक्त किया गया।
अतिक्रमण हटाये जाने के दौरान राजस्वन विभाग , पुलिस विभाग एवं नगर पंचायत के कर्मचारीगण उपस्थित थे।





