बिलासपुर ।छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में लॉ सेकेंड ईयर की स्टूडेंट ने सुसाइड कर लिया। दृष्टि गुप्ता (20) गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी में पढ़ती थी। 14 अप्रैल की सुबह रिवर व्यू कॉलोनी में किराए के मकान में उसका शव फंदे पर लटका मिला। मामला कोनी थाना क्षेत्र का है। पुलिस जांच में सामने आया है कि पिता ने उसे पढ़ाई करने को लेकर फटकार लगाई थी। परिजन शादी को लेकर दबाव भी बना रहे थे। छात्रा काफी गुस्से वाले स्वभाव की थी। पुलिस को शक है कि इसी के चलते उसने आत्महत्या की है। फिलहाल पूरे मामले में जांच जारी है।
दृष्टि गुप्ता (20) रायगढ़ की रहने वाली है। बिलासपुर के कोनी स्थित रिवर व्यू कॉलोनी में पिछले 2 साल से किराए के मकान में रहकर पढ़ाई कर रही थी। सोमवार (13 अप्रैल) को कॉलेज से लौटने के बाद उसकी परिजनों से बात हुई थी। जिसके बाद दोस्तों के साथ घूमने चली गई। रात भर छात्रा अपने दोस्तों के साथ थी।
सुबह लौटी घर, पिता के डांटने से उठाया आत्मघाती कदम
मंगलवार (14 अप्रैल) को सुबह घर लौटी। बताया जा रहा है कि इस दौरान उसके पिता संजय गुप्ता से फोन बात हुई थी। उन्होंने पढ़ाई को लेकर दृष्टि को फटकार लगाई। छात्रा अपने कमरे का दरवाजा बंद कर ली, उसके बाद दरवाजा नहीं खुला। बाद में आसपास की छात्राओं ने उसे आवाज दी। लेकिन, अंदर से कोई रिस्पांस नहीं मिला।





