खुशियां बांटे अभियान संस्था ने किया सम्मानित प्रकृति मित्र और गौ सेवक सम्मान से नवाजे गए उत्कृष्ट संस्थाएं

रायपुर – राजधानी रायपुर के तेलीबांधा स्थित एक निजी माल में प्रकृति मित्र और गौ सेवक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। खुशियां बांटे अभियान संस्था द्वारा आयोजित इस सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ राज्य बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष डॉ वर्णिका शर्मा थी। कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ी साहित्यकार एवं चिकित्सक डॉ. गीतेश अमरोहित थे। संस्था के संस्थापक सौरभ बख्शी ने बताया कि इस अवसर पर राज्य भर के बीस से अधिक स्वयंसेवी संस्थाओं एवं व्यक्तियों को पर्यावरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु प्रकृति मित्र सम्मान 2026 से सम्मानित किया गया। वही गो-पालन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले गौ सेवकों का भी इस अवसर पर सम्मान किया गया. उक्त कार्यक्रम में खुशियां बांटे अभियान संस्था के समस्त पदाधिकारीगण और बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे।

Hot Topics

Related Articles