मौसम में परिवर्तन के आसार, हल्की बारिश से गर्मी से मिलेगी राहत

रायपुर. छत्तीसगढ़ के मौसम में बदलाव हुआ है. भीषण गर्मी के बाद मौसम ने यू टर्न ले लिया है. राजधानी रायपुर में दिनभर तेज धुप के बाद शाम को आसमान में बादल छाए और रात में तेज अंधड़ चली. इस दौरान कुछ स्थानों पर हल्की बारिश भी हुई. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में प्रदेश के सभी संभागों में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है. अगले तीन दिनों ने पूरे प्रदेश प्रदेश में अधिकतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है. वहीं

रायपुर. शनिवार को राजधानी में दिनभर तेज धूप के बाद शाम को बदली छाई और रात में तेज अंधड़ चली. उधर प्रदेश में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश हुई. मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटे में प्रदेश के सभी संभागों में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है. उसके बाद 3 दिनों में पूरे प्रदेश में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है.

उत्तर छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस के करीब वृद्धि हुई. प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों तक सभी संभागों में एक-दो स्थानों पर तेज हवाओं के साथ मेघगर्जन, वज्रपात व हल्की वर्षा होने की संभावना जताई है. साथ ही 4 और 5 मई को मेघगर्जन की गतिविधियों में वृद्धि होने की चेतावनी दी है।

Hot Topics

Related Articles