खनिज विभाग की कार्रवाई : खनिजों का अवैध परिवहन करने पर 2 हाईवा जप्त

राजनांदगांव । कलेक्टर के निर्देशानुसार खनिज विभाग द्वारा जिले में खनिज का अवैध उत्खनन एवं परिवहन करने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में खनिज विभाग द्वारा गस्त कर जिले के डुमरडीह, चवेली, सुकुलदैहान में खनिजों के अवैध परिवहन पर कार्रवाई करते हुए 2 हाइवा जप्त कर थाना ठेलकाडीह को सुपुर्द किया गया।

खनि अधिकारी ने बताया कि ग्राम डुमरडीह में कन्हैया अग्रवाल के स्वामित्व के हाइवा 10 चक्का सीजी 09 जेजे 7555 से वाहन चालक बाबूलाल द्वारा गिट्टी एवं संतोष साहू के स्वामित्व के हाइवा 10 चक्का सीजी 09 एमडी 4151 से वाहन चालक यशवंत कुमार निषाद द्वारा मुरूम का अवैध परिवहन करने पर कार्रवाई की गई। प्रकरणों में खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन, भण्डारण के रोकथाम के लिए लगातार गस्त व निगरानी की जा रही है।

Hot Topics

Related Articles