डोंगरगांव। निकाय क्षेत्र में सुचारू रूप से पेयजल की व्यवस्था हेतु दिनांक 25 मई 2026 को निकाय के पदाधिकारियों एवं पीएचई विभाग से उपस्थित अधिकारी के साथ आवश्यक बैठक निकाय के सभाकक्ष में आहूत किया गया। आहूत बैठक में पीएचई विभाग को शहर में सुचारू रूप से जल प्रदाय हेतु शीघ्र कार्यवाही करने निर्देशित किया गया, जिसमें वार्ड क्रमांक 01 मोंगरा कालोनी में पेयजल हेतु पाईप लाईन विस्तार कार्य कराये जाने तथा निकाय क्षेत्र में स्थित जल सप्लाई वाल्व को चेक कराने तथा पेयजल समस्या से ग्रसित वार्ड क्रमांक 04, 11 एवं 12 के पाईप लाईन चोक होने की शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करने निर्देशित किया गया। चर्चा के दौरान वार्ड पदाधिकारीगण अपने वार्डो की समस्या से परिषद को अवगत कराते हुए पेयजल की समस्या का समाधान शीघ्र कराने की बात कही है। नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अंजू त्रिपाठी ने पीएचई विभाग के अधिकारी को दूरभाष के माध्यम से इस समस्या के प्रति ध्यान आकृष्ठ कराते हुए जल्द से जल्द पेयजल की व्यवस्था को दूरूस्त करने कहा गया। इस संबंध में कलेक्टर महोदय से प्रत्यक्ष मिलकर समस्या के संबंध में निवेदन पत्र प्रस्तुत कर जल्द से जल्द उचित निराकरण हेतु अपील की है। परिषद/ पीएचई के पेयजल संबंधी आहूत बैठक में निकाय के अध्यक्ष श्रीमती अंजू त्रिपाठी, मुख्य नगरपालिका अधिकारी, विनम्र जेमा, उप अभियंता के.आर. बर्मन, पार्षदगण- श्रीमती, पद्मिनी ठाकुर, श्रीमती निर्मला मालेकर, श्रीमती गायत्री यादव, लक्ष्मीनारायण सेन, दुर्गेश रामटेके, कोमल साहू, पुरषोत्तम साहू, सद्दाम खत्री, प्रफुल्ल (राजा) जैन, पीएचई विभाग से सहायक अभियंता विनोद कुमार सिंह, उप अभियंता रूखमणी एवं निकाय के पेयजल प्रभारी छन्नूराम साहू उपस्थित थे।
नगर पंचायत डोंगरगांव सभा कक्ष में पेयजल की समस्या हेतु आहूत बैठक में पीएचई विभाग को शीघ्र व्यवस्था दुरूस्त करने का निर्देश





