बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में बारिश से कच्चे मकान की एक दीवार ढह गई, हादसे में 2 बच्चियों की मौत हो गई। राऊरपुर गांव में शनिवार रात भर बारिश हुई, रविवार सुबह यह हादसा हुआ। वंशिका कोसले (12) और राधिका कोसले (9) घर के आंगन में दोनों खेल रही थीं, तभी मलबे में दब गई। इसमें एक महिला घायल हुई है।
मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश और कई जगहों पर आकाशीय बिजली गिरने, तूफान की चेतावनी जारी की है। अगले एक सप्ताह तक बारिश की गतिविधियां बढ़ने के आसार हैं।
फिलहाल, मानसून प्रदेश के करीब 80% हिस्से को कवर कर चुका है। बस्तर में बारिश को लेकर सबसे बेहतर स्थिति है, फिर भी यहां 54% तक कम पानी गिरा है। वहीं राजनांदगांव समेत कई जिलों में 80% तक कम बारिश हुई है।






