खेत में बाप-बेटे की मौत, करंट में चिपक गए दोनों

कवर्धा। जंगली जानवरों से फसल बचाने के लिए खेतों में बिछाए जा रहे अवैध विद्युत झटका तार एक बार फिर जानलेवा साबित हुए। कबीरधाम जिले के सहसपुर लोहारा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बीरनपुर कला में गुरुवार सुबह एक हृदयविदारक हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। जंगली जानवरों से फसल बचाने के लिए खेत की मेड़ पर लगाए गए अवैध विद्युत झटका तार (इलेक्ट्रिक फेंसिंग) की चपेट में आने से किसान गोकरण पटेल (55) और उनके पुत्र परमेश पटेल (22) की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। कुछ ही मिनटों में पिता-पुत्र की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा और पूरे गांव में मातम छा गया।  मिली जानकारी के अनुसार, दोनों पिता-पुत्र सुबह धान की बुआई के लिए खेत पहुंचे थे। खेत के चारों ओर जंगली जानवरों से फसल बचाने के लिए झटका तार लगाया गया था। लगातार बारिश के कारण खेत में पानी भरा हुआ था, जिससे करंट का खतरा और बढ़ गया। काम के दौरान अचानक परमेश पटेल करंट की चपेट में आ गए। बेटे को तड़पता देख पिता गोकरण पटेल उसे बचाने के लिए दौड़े, लेकिन वे भी करंट की चपेट में आ गए। जब तक आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते, तब तक दोनों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी।

 

 

Hot Topics

Related Articles