डोंगरगांव।गुरुवार शाम ग्राम घुघवा मे महज 3 साल की एक मासूम बच्ची ने सच कर दिखाया। विकासखंड के अंतर्गत आने वाले इस गांव मे 2 जुलाई की शाम एक बड़ा हादसा टल गया। खेल-खेल में तालाब के गहरे पानी मे डूब 2 साल के मासूम नित्यांश को उसकी 3 साल की सहेली वाशनी कंवर की सतर्कता ने नया जीवनदान दे दिया।
दुर्घटना: बच्चा तालाब के किनारे गया, जहाँ मुरुम (मिट्टी/कंक्रीट) होने के कारण उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूबने लगा।
नन्ही वाशनी की सूझबूझ: नित्यांश को डूबता देख 3 साल की मासूम वाशनी कंवर घबराई नहीं। उसने तुरंत दौड़कर आसपास के ग्रामीणों को आवाज दी।
प्रीति साहू का साहस: आवाज सुनकर पास की किराना दुकान वाले गिरधर साहू की बेटी प्रीति साहू अपनी बहन और भाभी के साथ तालाब में कूद गई। काफी मशक्कत के बाद प्रीति के पैर से बच्चा टकराया और उसे बाहर निकाला गया।
प्राथमिक उपचार: ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाते हुए प्राथमिक उपचार के तौर पर बच्चे को उल्टा लिटाया और उसके पेट से भरा हुआ पानी बाहर निकाला, जिससे उसकी जान बच सकी।
प्रशासन से मांगसुरक्षा व्यवस्था: ग्रामीणों ने जिला प्रशासन, जनपद पंचायत और एसडीएम से मांग की है कि तालाब के चारों तरफ तुरंत तार फेंसिंग (बाड़) कराई जाए ताकि आगे ऐसी दुर्घटना न हो।
सम्मान की मांग: ग्रामीणों ने कलेक्टर से मांग की है कि अपनी सूझबूझ से बच्चे की जान बचाने में मदद करने वाली नन्ही वाशनी कंवर को उसकी बहादुरी के लिए पुरस्कृत और सम्मानित किया जाए।






