छत्तीसगढ़ में भारी से अति भारी बारिश होने की चेतावनी

रायपुर।मौसम विभाग ने आगामी चौबीस घंटों के दौरान मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर भारी से अति भारी बारिश होने की चेतावनी दी है। मौसम विभाग के अनुसार इस समय उत्तर पष्चिम बंगाल और ओडिशा के ऊपर एक चक्रवाती घेरा बना हुआ है।

इसके प्रभाव से प्रदेश में बारिश की गतिविधियां बढ़ गई हैं। सुबह से ही राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की खबर है।

Hot Topics

Related Articles