(संदीप यादव )मुंगेली।जिले में पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। जगह-जगह जलभराव हो गया है, बिजली व्यवस्था कई बार ठप हुई और सालभर से सूखी पड़ी नदियां भी उफान पर आ गई हैं। 
*खेत और शहर दोनों परेशान*
क्षेत्र के खेतों में जलभराव से किसानों की चिंता बढ़ गई है। रबी की बुवाई हो चुकी फसलों को नुकसान का डर है। वहीं शहरों में निचले इलाकों में पानी भरने से लोगों को आने-जाने में दिक्कत हो रही है।
*नदियां खतरे के निशान पर*
नदी किनारे रहने वाले लोगों के लिए खतरा बढ़ गया है। प्रशासन ने एहतियातन कुछ लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट भी किया है।
– मनियारी नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है
– आगर नदी में जलस्तर तेजी से बढ़ा
– टेसूवा और रहन नालेभी उफान पर हैं
– जिले के कई निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात
मुंगेली जिले के कलेक्टरेट के पास करही गांव में रातभर बिजली गुल रही*। हालांकि बिजली विभाग की टीम ने रातभर काम करके फॉल्ट ठीक करने की कोशिश की।
*अधिकारी अलर्ट पर*
स्थिति को देखते हुए कलेक्टर *कुंदन कुमार* ने सभी विभागों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि बाढ़ और जलभराव से निपटने की तैयारियां पहले से पूरी रखी जाएं।
कलेक्टर ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया कि:
– *प्रबंधन से जुड़ी सभी तैयारी समय-सीमा में पूरी की जाएं*
– *लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी*
– *खाद्यान्न, दवाएं और अन्य जरूरी सामान का पर्याप्त भंडार रखा जाए*
– *स्वास्थ्य सेवाएं और आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था 24 घंटे चालू रहे*
कलेक्टर ने कहा कि सभी विभाग समन्वय के साथ काम करें और किसी भी संभावित स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहें।
*शहर की हालत*
नगर में जगह-जगह जलभराव की वजह से लोगों को दिक्कतें हो रही हैं। नगर पालिका की टीम लगातार पानी निकासी का काम कर रही है। मुंगेली के बिलासपुर रोड, रायपुर रोड और करही समेत कई मोहल्लों में सड़कों पर एक-एक फीट तक पानी भर गया है।
सबसे ज्यादा परेशानी अवैध प्लॉटिंग वाले इलाकों में है, जहां न सड़क है न पानी निकासी की व्यवस्था। इसी कारण कई कॉलोनियों में घरों में पानी घुस गया है।
– *कई कॉलोनियों में पानी निकासी की व्यवस्था नहीं होने से बारिश का पानी भर गया*
– *शहर में प्लॉटिंग तो की गई है लेकिन उसमें पानी निकासी की उचित व्यवस्था नहीं की गई हु जिसके कारण नालियां जाम हैं, जिससे निकासी नहीं हो पा रही*
मुंगेली के कुछ कालोनी में तो प्लाटिंग की गई है लेकिन उसमें बारिश की पानी निकलने का उचित प्रबंध नहीं की गई है कई कालोनी में तो अब तक सीसी रोड भी नहीं बना है जिससे रोड कीचड़ तब्दील हो गई है स्थानीय लोगों ने मांग की है कि ऐसे अवैध प्लॉटिंग करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।
*मुंगेली रजिस्ट्री ऑफिस के सामने जलभराव*
तहसील कार्यालय के पास बने रजिस्ट्री ऑफिस में भी थोड़ी सी बारिश में ही पानी भर जाता है। लोगों का कहना है कि एक साल पहले भी यही समस्या थी, लेकिन अधिकारियों ने अब तक ध्यान नहीं दिया। इससे लोगों में नाराजगी है






