भाटापारा (रिपोर्टर मोहन तिवारी) नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने अपने निवास पर भाटापारा नगर के लाल बहादुर शास्त्री वार्ड से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सौजन्य भेंट की।
इस आत्मीय मुलाकात के दौरान संगठन की गतिविधियों, क्षेत्र के विकास तथा जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। सभी कार्यकर्ताओं का स्नेह, विश्वास एवं संगठन के प्रति समर्पण भाव निश्चित रूप से जनसेवा के संकल्प को और अधिक सुदृढ़ करने वाला है।
अश्वनी शर्मा जी ने कहा आप सभी का आत्मीय स्नेह एवं शुभकामनाओं के लिए हृदय से आभार।






