मुंगेली (रिपोर्टर-संदीप) मानसून की दस्तक के साथ ही *कलेक्टर कुन्दन कुमार* के निर्देश पर जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में आ गया है। बाढ़ और उसके बाद फैलने वाली बीमारियों को रोकने के लिए *पथरिया विकासखंड के 6 बाढ़ संभावित गांवों* में विशेष अभियान चलाया गया। मंगलवार को *CMHO डॉ. शीला साहा* के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव-गांव जाकर व्यवस्थाएं परखीं और *निजी अस्पतालों पर औचक कार्रवाई* भी की।
6 गांवों में स्वास्थ्य शिविर, घर-घर दस्तक
डॉ. कमलेश कुमार, डॉ. अमित लाल और निमिष मिश्रा* की टीम ने *मदकू, धूमा, सावंतपुर, मोतीमपुर, चुनचुनिया और सल्फा* गांवों में 4 घंटे तक स्वास्थ्य शिविर लगाया।
टीम ने ग्रामीणों कोस्वच्छ पेयजल, हाथ की सफाई और मच्छर से बचाव* के बारे में विस्तार से बताया। स्कूलों में बच्चों को *ORS घोल तैयार करने* का लाइव डेमो दिया गया।
*ग्राम सल्फा* की मितानिन *लिता साहू* की दवा पेटी का निरीक्षण कर उन्हें जरूरी दवाएं उपलब्ध कराई गईं। डॉ. साहा ने कहा _”आप हमारी आंख और कान हैं। कोई भी संदिग्ध केस मिले तो तुरंत 108 पर कॉल करें।”_
विभाग ने हर गांव में *ORS के 500 पैकेट, क्लोरीन टैबलेट और एंबुलेंस* की सुविधा सुनिश्चित की है।
*निजी अस्पतालों पर औचक छापा*
ग्रामीण स्वास्थ्य के साथ *शहर के निजी अस्पतालों* की भी जांच की गई। *सवेरा, आकृति, सिद्धी विनायक और द लेप्रोसी मिशन चंदखुरी* अस्पताल में टीम ने अचानक पहुंचकर जांच की।
*सिद्धी विनायक अस्पताल* में नॉर्म्स के अनुसार बेड की दूरी नहीं पाए जाने पर *तत्काल 2 बेड कम* करवाए गए। अन्य अस्पतालों को *7 दिन में अग्नि सुरक्षा और बायो-मेडिकल वेस्ट निपटान* दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए।
“कोई भी मरीज इलाज से वंचित नहीं रहेगा” – कलेक्टर*
कलेक्टर *कुन्दन कुमार* ने बताया कि जिले में *12 मेडिकल टीम, 24×7 कंट्रोल रूम और 8 बोट एंबुलेंस* पूरी तरह तैयार हैं। हेल्पलाइन नंबर जल्द जारी होगा।
स्वास्थ्य विभाग की अपील – *बुखार, उल्टी-दस्त या त्वचा रोग के लक्षण दिखते ही तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र जाएं।






