राजनांदगांव जिला प्रशासन में प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण फेरबदल किया गया है। कलेक्टर जितेंद्र यादव ने राज्य प्रशासनिक सेवा (SAS) के तीन अधिकारियों के दायित्वों मे बदलाव करते हुए नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं।यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
नई पदस्थापना का विवरण:
- अनिकेत साहू (संयुक्त कलेक्टर): जिला कार्यालय से स्थानांतरित कर अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम), डोंगरगांव बनाया गया।
- विश्वास कुमार (डिप्टी कलेक्टर): जिला कार्यालय से स्थानांतरित कर एसडीएम, डोंगरगढ़ की जिम्मेदारी सौंपी गई।
- श्रीकांत कोराम (पूर्व एसडीएम, डोंगरगांव): डोंगरगांव से हटाकर जिला कार्यालय, राजनांदगांव में अटैच किया गया है।






