भाटापारा में नवपदस्थ जिला एवं सत्र न्यायाधीश विनीता वार्नर का अधिवक्ता संघ ने किया स्वागत

जिला बलौदाबाजार-भाटापारा (मोहन तिवारी)जिला एवं सत्र न्यायाधीश के रूप में पदस्थापित हुईं विनीता वार्नर का अधिवक्ता संघ भाटापारा ने पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। यह स्वागत समारोह पूर्व जिला एवं सत्र न्यायाधीश अब्दुल जाहिद कुरैशी के स्थानांतरण के बाद आयोजित किया गया।

इस अवसर पर अधिवक्ता संघ भाटापारा के अध्यक्ष अनिल मिश्रा ने कहा कि अधिवक्ता संघ और न्यायपालिका के बीच सदैव सौहार्दपूर्ण, सहयोगात्मक और गरिमामय संबंध रहे हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में भी इसी भावना के साथ न्यायिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए दोनों पक्ष मिलकर कार्य करेंगे।

नवपदस्थ जिला एवं सत्र न्यायाधीश विनीता वार्नर ने अधिवक्ता संघ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि न्यायालय और अधिवक्ताओं के बीच बेहतर समन्वय न्यायिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और सुगम बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने सभी अधिवक्ताओं के सहयोग से न्यायिक कार्यों के सुचारु संचालन का विश्वास भी व्यक्त किया।

कार्यक्रम में अधिवक्ता संघ भाटापारा के अध्यक्ष अनिल मिश्रा, उपाध्यक्ष कमलेश पांडे, कार्यकारिणी सदस्य विजय केसरवानी, आनंद शर्मा, राकेश भूषाणिया, संस्कार वाजपेई सहित बड़ी संख्या में अधिवक्तागण उपस्थित रहे।

Hot Topics

Related Articles