डोंगरगांव (घनश्याम साव)छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल द्वारा शिक्षा संभाग दुर्ग के नव पदस्थ संयुक्त संचालक के वी राव से मिल कर उनका स्वागत किया गया। साथ ही छत्तीसगढ़ शिक्षा आयोग के नव नियुक्त अध्यक्ष सुधीर गौतम उनके निवास पर भेंट कर संघ की ओर से स्वागत किया गया। आयोग अध्यक्ष ने शिक्षा में सुधार हेतु सभी शिक्षको के साथ मिलकर प्रदेश में गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा व्यवस्था हेतु व्यापक विचार विमर्श कर आगमी कार्य योजना पर चर्चा कर जानकारी दी गई।संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं दुर्ग संभाग प्रभारी शैलेन्द्र यदु के नेतृत्व में प्राथमिक,पूर्व माध्यमिक शाला के प्रधान पाठक एवं सहायक शिक्षक से शिक्षक के पद पर पदोन्नति की कार्यवाही शीघ्र पूरी करने, एल बी संवर्ग के अनेक शिक्षक कर्मचारियों की उच्च परीक्षा में बैठने की विभागीय अनुमति के लंबित प्रकरणों का निपटारा कर अनुमति आदेश जारी करने, समयबद्ध रूप से सेवा पुस्तिका जी पी एफ पास बुक के कोष लेखा सत्यापन कराने, वरिष्ठता सूची में विभाग द्वारा प्राप्त की गई दावा आपत्ति पश्चात प्रकरणों का गुण दोष के आधार पर वरिष्ठ सूची में सुधार को अनिवार्यतः इन्द्राज करने , सेवा निवृत्ति एल बी संवर्ग शिक्षकों के लंबित पेंशन प्रकरणों को अंतिम रूप से निराकृत करने,युक्ति युक्त करण प्रक्रिया के तहत लंबित वेतन भुगतान जारी करने तथा संभाग के सभी जिलों में शनिवार के शाला संचालन समय में एक रुपता रखे जाने का ज्ञापन संयुक्त संचालक को सौंपा गया।उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को ने मांगो पर शीघ्र कार्यवाही कर समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया गया। संघ प्रतिनिधि मंडल में दुर्ग संभाग के सभी जिला अध्यक्ष गण दुर्ग शत्रुघ्न साहू , राजनांदगांव गोपी वर्मा , मोहला मानपुर हरि जिला प्रदेश पदाधिकारी दुर्ग जयंत यादव , किशन देशमुख चन्द्रहास साहू सुधाकर संजय ,के पी साहू बालोद ,राजनांदगांव मनोज वर्मा ,हंसकुमार मेश्राम शामिल थे।
छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ने छत्तीसगढ़ शिक्षा आयोग के नव नियुक्त अध्यक्ष एवं सयुंक्त संचालक शिक्षा दुर्ग का स्वागत कर ज्ञापन सौंपा गया






