डोंगरगांव : 40 पौवा महाराष्ट्र निर्मित अवैध शराब रखकर परिवहन/बिक्री करने वाले पर गैंदाटोला पुलिस की सख्‍त कार्यवाही

  • आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्‍ट के तहत कार्यवाही कर भेजा गया जेल

डोंगरगांव (घनश्याम साव)आरोपी के कब्‍जे से 40 पौवा देशी दारू प्रीमियम डीलक्‍स सुपर संत्रा महाराष्‍ट्र निर्मित एवं घटना मे प्रयुक्‍त वाहन फैशन प्रो मोटर सायकल , क्रमांक – CG08Z5987 , रूपये को किया जप्‍त किया गया,

पकड़े गए आरोपी में अशोक रामटेके पिता स्‍व0 झाडूराम रामटेके , उम्र- 65 साल पता- ग्राम भंडारीभरदा, डोंगरगांव को गिरफ्तार किया है

थाना प्रभारी गेंदाटोला राजेश साहू ने बताया है कि पुलिस टीम द्वारा अवैध शराब बिक्री, अवैध गांजा बिक्री , असामाजिक तत्‍वों , के विरूद्ध अभियान चलाया जा रहा हैं , इसी अभियान के तहत एक व्‍यक्ति फैशन प्रो मोटर सायकल क्रमांक – CG08Z5987 में अवैध रूप से शराब रखकर ग्राम फाफामार से गैंदाटोला की तरफ जा रहा था। सुचना पर ग्राम फाफामार-गैदाटोला के बीच रास्‍ते पर नाकाबंदी कर रेडकार्यावाही कर उक्‍त मोटर साययकल चालक को रोक कर पुछताछ किया , ज‍िन्‍होने अपना नाम – अशोक रामटेके पिता स्‍व0 झाडूराम रामटेके , उम्र- 65 साल पता- ग्राम भंडारीभरदा, डोंगरगांव , बताया , जिसके पास रखे काला रंग के बैग को चेक करने पर 40 पौवा देशी दारू , प्रीमियम डीलक्‍स सुपर संत्रा महाराष्‍ट्र निर्मित मिला , जिसे शराब रखने एवं परिवहन करने के संबंध में नोटिस दिया , जो कोई दस्‍तावेज पेश नही किया पुलिस ने अपराध धारा- 34(2) आबकारी एक्‍ट के तहत आरोपी के कब्‍जे से 40 नग पौवा शीशी देशी दारू प्रीमियम डीलक्‍स सुपर संत्रा महाराष्‍ट्र निर्मित , एक नग काला रंग का फैशन प्रो मोटर सायकल , क्रमांक – CG08Z5987 ,को जप्‍त कर आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्‍ट की कार्यवाही करते हुये विधिवत गिर0 किया गया हैं । पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आरोपी को जेल भेजा गया हैं ।

Hot Topics

Related Articles