भाटापारा(मोहन तिवारी) श्री हरि हर गौ धाम समिति 16 जुलाई 2026, गुरुवार को भाटापारा के श्री सुरभि गौ धाम में श्री गौ गोपाल एवं श्री वास्तु पूजन महोत्सव करेगी। आयोजन रावण भाठा मैदान के पीछे होगा। इस मौके पर हरि हर क्षेत्र मदकुद्वीप के संत समिति अध्यक्ष संत रामरूप दास महात्यागी महाराज का विशेष सानिध्य रहेगा।
नगर पालिका परिषद भाटापारा के अध्यक्ष अश्वनी शर्मा मुख्य यजमान होंगे। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10 बजे होगी। सुबह 10 से 12 बजे तक श्री गौ गोपाल एवं वास्तु पूजन के अनुष्ठान होंगे। दोपहर 12 से 1 बजे तक संत रामरूप दास महात्यागी महाराज की विशेष संगोष्ठी होगी। दोपहर 1 बजे से भोजन प्रसादी का वितरण होगा। समिति ने धर्मप्रेमी बंधुओं, मित्रों, श्रद्धालुओं से सपरिवार शामिल होने की अपील की है। समिति ने कहा, गौ सेवा ही सच्ची सेवा है। महोत्सव का उद्देश्य यही भावना जन-जन तक पहुंचाना है।






