बलौदाबाजार :(मोहन तिवारी)- ग्राम यदू खम्हरिया झोरकी नाला के पास घेराबंदी कर अवैध शराब तस्कर गिरफ्तार, शराब जब्त: आरोपी के पास.प्लास्टिक बोरी से 32 पाव देशी मसाला शराब (कीमती ₹3200/-) बरामद।*
● *रंगे हाथ गिरफ्तारी: भारी मात्रा में अवैध शराब रखने वाला आरोपी शराब कोचिया चढ़ा पुलिस के हत्थे।*
● *शराब जब्त: आरोपी के पास.प्लास्टिक बोरी से 32 पाव देशी मसाला शराब (कीमती ₹3200/-) बरामद।*
पुलिस अधीक्षक श्री ओ.पी. शर्मा के कुशल निर्देशन में जिले में अवैध शराब के विनिर्माण, बिक्री और परिवहन पर पूर्णतः अंकुश लगाने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में थाना सिटी कोतवाली बलौदाबाजार पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए ग्राम यदू खम्हरिया झोरकी नाला के पास अवैध रूप से शराब बिक्री कर रहे एक युवक को रंगे हाथ दबोचने में सफलता हासिल की है।
*ग्राम यदू खम्हरिया झोरकी नाला के पास की गई घेराबंदी*- दिनांक 15.07.2026 को थाना सिटी कोतवाली पुलिस टीम को मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली कि ग्राम यदू खम्हरिया झोरकी नाला के पास एक व्यक्ति भारी मात्रा में अवैध शराब रखकर ग्राहकों की तलाश में बिक्री हेतु खड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के बताए स्थान पर पहुंचकर रणनीतिक रूप से घेराबंदी किया गया। मौके पर एक संदेही युवक मिला, जिसे पुलिस टीम ने मुस्तैदी से हिरासत में लिया।
*तलाशी में मिली 32 पाव देशी मसाला शराब*- पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रोहित कुमार रात्रे बताया। गवाहों के समक्ष जब उसके पास मौजूद सामान की सघन तलाशी ली गई, तो उसके पास प्लास्टिक बोरी के अंदर 32 पाव देशी मसाला रोमियो शराब कीमती करीब ₹3,200/-) में मिला, जिसे विधिवत जप्त किया गया। आरोपी रोहित कुमार का कृत्य कानूनन अपराध होने के कारण उसके विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 600/2026, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को दिनांक 15.07.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।
आरोपी- रोहित कुमार पिता कमल नारायण रात्रे, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम यदू खम्हरिया, थाना सिटी कोतवाली






