भाटापारा (मोहन तिवारी)रेलवे प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल के भाटापारा हथबंध स्टेशनों के मध्य तीसरी लाइन सेक्शन ऑटो सिग्नलिंग कमीशनिंग हेतु एनआई का कार्य किया जाएगा।इस कार्य के फलस्वरूप कुछ यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा। प्रभावित होने वाली गाड़ियों का विवरण इस प्रकार है। रद्द होने वाली गाड़ियां 19 जुलाई 2026 को गाड़ी संख्या 68728 रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी। 19 जुलाई 2026 को गाड़ी संख्या 68734 बिलासपुर मेमू गेवरा रोड पैसेजर रद्द रहेगी। 18 एवं 19 जुलाई 2026 को गाड़ी संख्या 68719 बिलासपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।16 एवं 19 जुलाई 2026 को गाड़ी संख्या 58203 कोरबा-रायपुर पैसेंजर रद्द रहेगी। 18 एवं 19 जुलाई 2026 को गाड़ी संख्या 58204 रायपुर-कोरबा पैसेंजर रद्द रहेगी। 18 जुलाई 2026 को गाड़ी संख्या 68746 रायपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।19 जुलाई 2026 को गाड़ी संख्या 68745 गेवरा रोड-रायपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी। बीच में समाप्त होने वाली गाड़ी 13 एवं 19 जून 2026 को गोंदिया से चलने वाली 68861 गोंदिया-शारयुगुल मेमू पैसेंजर बिलासपुर स्टेशन से प्रारम्भ होगी तथा गोंदिया एवं बिलासपुर के बीच रद्द रहेगी।






