भाटापारा(मोहन तिवारी)ग्राम अमलीडीह में सीसी रोड निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया। साथ ही वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।

उक्त अवसर पर पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा ने कहा कि इस सीसी रोड के निर्माण से ग्रामवासियों को सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी और बरसात में पानी भरने की समस्या से भी निजात मिलेगी। शिवरतन शर्मा ने कहा कि वृक्षारोपण के दौरान उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं और ग्रामवासियों से अपील की कि विकास के साथ-साथ पर्यावरण का संरक्षण भी हमारी प्राथमिकता है। एक पेड़ लगाकर हम आने वाली पीढ़ी को स्वच्छ और हरित भविष्य दे सकते हैं। उक्त अवसर पर पंच-सरपंच व पदाधिकारीगण सहित गांववासी बड़ी तादाद में उपस्थित थे।






