रायपुर में नकटी गांव में हुई तोड़-फोड़ की घटना को लेकर कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल के साथ प्रभावित ग्रामीणों के प्रतिनिधि भी मौजूद थे।
ज्ञापन में कांग्रेस ने ग्राम नकटी मामले की न्यायिक या उच्चस्तरीय एजेंसी से निष्पक्ष जांच कराने, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने, प्रभावित परिवारों को मुआवजा और पुनर्वास देने तथा मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक अदालत में कराने की मांग की है। साथ ही, टूटे हुए मकानों का पुनर्निर्माण कराने की भी मांग की गई है।






