भाटापारा(मोहन तिवारी) छत्तीसगढ़ राज्य के बिलासपुर रेलवे जोन व रायपुर डिवीजन के अंतर्गत भाटापारा रेलवे स्टेशन एक अच्छी आय देने वाला अति महत्वर्पूण स्टेशन है। इस स्टेशन से सात विधान सभा क्षेत्र के लोग यात्रा करते हैं। साथ ही इस स्टेशन के करीब एक दर्जन से अधिक बड़े-बड़े सीमेन्ट फैक्टरी तथा भाटापारा शहर के लगभग 550 से अधिक राईस दाल पोहा उद्योग स्थित है। जहा से सम्बध्द लोग भारत के कोने-कोने पर ट्रेन के जरिये यात्रा करते है।
इस लिहाज से भाटापारा रेलवे स्टेशन मे ट्रेन क्रमांक 12851-12852 बिलासपुर चेन्नई एक्सप्रेस ट्रेन तथा 17005-17006 दरभंगा हैदराबाद एक्सप्रेस एवं 13425-13426 मालदा टाउन सुरत एक्सप्रेस के अलावा 12879-12880 कुर्ला भुवनेश्वर एक्सप्रेस का हरहाल मे स्टापेज जरूरी हो गया है। वही बिलासपुर नागपुर वंदे भारत एक्सप्रेस का स्टापेज भी लोगों ने शीघ्र ही स्वीकृत करने की पुरजोर मांग की है। रेल यात्रियों नाम न छापने के आग्रह के साथ कहा है कि रायपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अब तक भाटापारा रेलवे स्टेशन के समस्या को हल कराने के लिए ध्यान नहीं दे रहे है। जिससे लोगों मे भारी आक्रोश व्याप्त है।






