बलांगी (बलरामपुर)।बलरामपुर जिले के ग्राम बलांगी स्थित बाबा बंशीधर मंदिर परिसर में प्रतापपुर विधानसभा की विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते ने एक कार्यक्रम के दौरान ₹5 लाख सीट निर्माण तथा ₹5 लाख चौतरा निर्माण के लिए पहले बजट में राशि उपलब्ध कराकर कार्य कराने की घोषणा की थी।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस घोषणा को हुए करीब 2.7 वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन मंदिर तालाब के पास प्रस्तावित सीट एवं चौतरा निर्माण का कार्य अब तक शुरू नहीं हुआ है। इसे लेकर ग्रामीणों और श्रद्धालुओं में नाराज़गी है तथा वे अपने जनप्रतिनिधियों से किए गए वादे को पूरा करने की मांग कर रहे हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि राशि स्वीकृत हो चुकी है तो निर्माण कार्य तत्काल शुरू कराया जाए, और यदि किसी कारणवश कार्य लंबित है तो इसकी स्पष्ट जानकारी सार्वजनिक की जाए।






