वरिष्ठ नागरिक जन कल्याण समिति रामपुरा द्वारा निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर

रामपुरा। वरिष्ठ नागरिक जन कल्याण समिति, रामपुरा द्वारा सोमवार, 20 जुलाई 2026 को एक निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों के नेत्र स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें समय पर उचित चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराना था।

शिविर में गणेश विनायक आई हॉस्पिटल, रामपुर के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा उपस्थित वरिष्ठ नागरिकों की आंखों की जांच की गई। समिति के अनुसार संस्था में कुल 75 सदस्य हैं, जिनमें लगभग 95 प्रतिशत सदस्य स्वास्थ्य पेंशनर हैं तथा शेष सामान्य सदस्य हैं। शिविर में 50 सदस्यों ने उपस्थित होकर अपनी आंखों की जांच कराई। यह संपूर्ण नेत्र परीक्षण शिविर निःशुल्क रहा।

कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष श्री गजेन्द्र प्रसाद मिश्रा, संरक्षक श्री डी.आर. देवांगन एवं टी.एस. देवांगन, सचिव श्री भंवर लाल साहू, उपाध्यक्ष श्री योगेश नायडू, कोषाध्यक्ष श्री रामकिशोर साहू, कार्यकारिणी सदस्य श्री बी.पी. चक्रधर, सुश्री लीला देवांगन, श्री गोवर्धन वर्मा, श्री लोकेश साहू, श्री जी.आर. धुर्व सहित समिति के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

समिति पदाधिकारियों ने बताया कि भविष्य में भी वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य एवं कल्याण के लिए इस प्रकार के जनहितकारी शिविरों का आयोजन निरंतर किया जाएगा।

Hot Topics

Related Articles