सरस्वती सायकल वितरण कार्यक्रम में भाजपा नेता शिव रतन शर्मा शामिल हुए

भाटापारा (मोहन तिवारी)पंचम दीवान शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भाटापारा में आयोजित सरस्वती सायकल वितरण योजना अंतर्गत नि:शुल्क सायकल वितरण कार्यक्रम में भाजपा नेता पूर्व विधायक शिव रतन शर्मा सम्मिलित होकर सायकल वितरित किए।

साथ ही भाजपा नेता शिव रतन शर्मा छात्राओं से रुबरु होकर उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित कर सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की बधाई शुभकामनायें दी ।। शर्मा जी ने कहा की भाटापारा विधानसभा के समग्र विकास और छत्तीसगढ़ में शिक्षा के सशक्तीकरण का संकल्प हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। शिक्षा, विकास और अवसरों के समन्वय से आत्मनिर्भर एवं समृद्ध छत्तीसगढ़ के निर्माण की दिशा में हम निरंतर अग्रसर हैं। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक , छात्र छात्राएं और पालकजन, पार्षद, एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

Hot Topics

Related Articles