- ठक्कर बापा वार्ड नवापारा की कन्या प्राथमिक शाला का जर्जर भवन किया गया डिस्मेंटल
मुंगेली। रिपोर्टर( संदीप यादव)कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देश पर जिले में जर्जर स्कूल एवं आंगनबाड़ी भवनों को सुरक्षा की दृष्टि से हटाने की कार्यवाही तेज कर दी गई है। इसी क्रम में नगर के *ठक्कर बापा वार्ड स्थित कन्या प्राथमिक शाला नवापारा* के जर्जर भवन को सुरक्षित तरीके से डिस्मेंटल किया गया।
विद्यालय का भवन लंबे समय से जर्जर स्थिति में था। इससे विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर खतरा बना हुआ था। कलेक्टर के निर्देशानुसार आवश्यक सुरक्षा उपायों के साथ भवन को ध्वस्त कर दुर्घटना की आशंका को समाप्त किया गया।
*चरणबद्ध तरीके से होगी कार्रवाई – सीएमओ*
मुख्य नगर पालिका अधिकारी शहोरी सिंह ठाकुर ने बताया कि जिले के सभी जर्जर स्कूल भवनों का सर्वे कराया जा चुका है। उन्हें चरणबद्ध तरीके से डिस्मेंटल किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि `इसका उद्देश्य बच्चों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना है। साथ ही भविष्य में नवीन एवं सुविधायुक्त भवनों के निर्माण का मार्ग भी प्रशस्त करना है।`
प्रशासन का कहना है कि जर्जर भवनों को हटाने के बाद वहां नए भवन बनाने की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी, ताकि बच्चों की पढ़ाई बाधित न हो।






